Jio के बाद अंबानी करेंगे एक और धमाका ! बिग डिस्काउंट के साथ आप के किचन तक होगी पहुंच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 02:34 PM IST

Mukesh Ambani led Reliance unveil big price war: रिलायंस ने हाल ही में नहाने के साबुन, डिटर्जेंट पाउडर और बर्तन धोने वाले साबुन के कई उत्पाद बाजार में लांच किए हैं। जिनकी कीमत मौजूदा कंपनियों के उत्पादों की तुलना में 30-35 फीसदी तक कम हैं।

Mukesh Ambani led Reliance unveil big price war from soap to soft drink: टेलिकॉम सेक्टर में धमाका करने के बाद मुकेश अंबानी एक और बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। और यह धमाका आपकी लाइफ स्टाइल में होगा। जहां वह सॉफ्ट ड्रिंक से लेकर आपके किचन तक पहुंचने की कोशिश में हैं। अंबानी ने इसके लिए वही रणनीति अपनाई है, जो उन्होंने jio के लांच के समय अपनाई थी। इस टेस्टेड रणनीति के जरिए मुकेश अंबानी एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों HUL, P&G, पतंजलि, पेप्सी (Pepsi), Coke जैसी कंपनियों के कब्जे वाले बाजार में सेंध लगाने की तैयारी में है। और इसकी शुरूआत उन्होंने बिग डिस्काउंट (Big Discount) के जरिए कर दी है।

mukesh ambani soft drink to soap

मुकेश अंबानी की बड़ी तैयारी

30-35 फीसदी डिस्काउंट

रिलायंस ने हाल ही में नहाने के साबुन, डिटर्जेंट पाउडर और बर्तन धोने वाले साबुन के कई उत्पाद बाजार में लांच किए हैं। जिनकी कीमत मौजूदा कंपनियों के उत्पादों की तुलना में 30-35 फीसदी तक कम हैं। इसके पहले रिलायंस ने कैम्पा को भी नए सिरे से बाजार में पेश कर पेप्सी एवं कोक जैसे ब्रांड को टक्कर देने की कोशिश की है।

End of Feed