इस मामले में अडानी को पीछे छोड़ अंबानी की कंपनी बनी नंबर 1, देख लें पूरी लिस्ट

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 2, 2022, 01:21 PM IST

2022 Burgundy Private Hurun India 500 list: 2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन 500 की लिस्ट के अनुसार, एनर्जी, रिटेल कारोबार, होटल, रेस्तरां और संबंधित क्षेत्र तथा उपभोक्ता सामान क्षेत्रों की कंपनियों में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई।

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) देश की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी के रूप में उभरी है। '2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन 500' (2022 Burgundy Private Hurun India 500) की लिस्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस देश की दूसरी और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) भारत की तीसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी है।

ambani adani

भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है रिलायंस, अडानी को मिला यह स्थान

रिलायंस की वैल्युएशन

2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन 500 के टॉप 10 लिस्ट में शामिल कंपनियों की कुल वैल्यू करीब 226 लाख करोड़ रुपये है। इस बात पर ध्यान दें कि इसमें 17.25 लाख करोड़ रुपये की वैल्युएशन सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज की है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद TCS की वैल्युएशन 11.68 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। एचडीएफसी बैंक की बात करें, तो भारत की 500 सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट के दूसरे संस्करण में 8.33 लाख करोड़ रुपये की वैल्युएशन के साथ यह तीसरे स्थान पर है।

End of Feed