Mukesh Ambani की आंखों से छलके आंसू, आखिर जियो की लॉन्चिंग पर अनंत ने ऐसा क्या कहा

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के खास मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की आंखों से आंसू छलक पड़े। बेटे अनंत ने इस मौके पर दादाजी धीरूभाई अंबानी के संघर्ष को याद किया।

Mukesh Ambani Emotional Moment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के लिए 28 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद खास रहा। जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर वह अपने बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की बातें सुनकर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अनंत ने अपने संबोधन में दादाजी धीरूभाई अंबानी के संघर्ष, पिता मुकेश अंबानी के विजन और जियो के सफर को याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण शुरुआत से निकला सपना करोड़ों भारतीयों की जिंदगी का हिस्सा बन गया।

Mukesh Ambani Emotional Moment

मुकेश अंबानी क्यों हुए भावुक

अनंत ने दादाजी के शुरुआती दिनों को किया याद

जियो की लिस्टिंग सेरेमनी में अनंत अंबानी ने अपने दादाजी धीरूभाई अंबानी के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि गुजरात के चोरवाड़ के एक साधारण घर से एक सपना निकला था। धीरूभाई अंबानी अदन में पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। उस समय उनके पास न ज्यादा पैसा था और न ही कोई बड़ा सहारा। लेकिन उनके सपने बड़े थे। अनंत ने कहा कि उनके दादाजी ने दिखाया कि एक साधारण भारतीय भी असाधारण सपने देख सकता है।

End of Feed