Disney में फिर छंटनी की तैयारी? हजारों कर्मचारियों पर लटक सकती है नौकरी की तलवार

दुनिया की बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों में शामिल Disney में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी की खबर है। कंपनी हजारों कर्मचारियों की नौकरियां कम करने पर विचार कर रही है। इसके पीछे खर्च घटाने और कामकाज में बदलाव की योजना बताई जा रही है।

दुनिया की बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों में शामिल Disney में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Disney ने अपने कुछ मैनेजर्स से सालाना खर्च में 20 फीसदी तक की बचत करने के तरीके तलाशने को कहा है। यह बचत कर्मचारियों की संख्या कम करके या दूसरे ऑपरेशनल खर्चों में कटौती करके की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुल कितने कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है और छंटनी कब से शुरू होगी। इसलिए फिलहाल इसे कंपनी की प्रस्तावित योजना के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Disney Job Cuts

Disney में फिर छंटनी की तैयारी?

इन विभागों पर पड़ सकता है ज्यादा असर

रिपोर्ट के अनुसार, Disney के कुछ विभागों पर इस छंटनी का असर दूसरों के मुकाबले ज्यादा हो सकता है। इनमें कंपनी के थीम पार्क, टीवी नेटवर्क और मूवी स्टूडियो शामिल हैं। कंपनी के CEO जोश डी'अमारो इस बचत का कुछ हिस्सा उन क्षेत्रों में दोबारा निवेश करना चाहते हैं, जहां भविष्य में कारोबार बढ़ने की संभावना है। इनमें फिल्म और टीवी प्रोग्रामिंग, टेक्नोलॉजी, थीम पार्क और क्रूज शिप बिजनेस शामिल हैं। यानी कंपनी कुछ क्षेत्रों में खर्च कम करके दूसरे अहम कारोबार को मजबूत करने की योजना बना रही है।

End of Feed