Moneyview ने कराया निवेशकों को प्रॉफिट दर्शन, पहले ही दिन 70% का धांसू रिटर्न

अक्टूबर के पहले दिन मनीव्यू IPO की बंपर लिस्टिंग ने निवेशकों में उत्साह भर दिया है। लिस्टिंग के पहले ही दिन मनीव्यू ने निवेशकों को 70% का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। वहीं, इस दौरान एवन स्टील ने भी डेब्यू किया।

Moneyview IPO Listing Day : शेयर बाजार में भले ही बिकवाली की आंधी है। लेकिन, 34 रुपये के शेयर की तूफानी तेजी ने निवेशकों को जोरदार कमाई कराई है। ₹34 के इश्यू प्राइस वाला Moneyview Share NSE पर ₹55 और BSE पर ₹55.61 पर लिस्ट हुआ। यानी लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करीब 62% से 64% का रिटर्न मिल गया। इसके बाद शुरुआती कारोबार में शेयर ₹62.00 तक पहुंचा, जिससे इश्यू प्राइस की तुलना में शेयर लिस्टिंग डे रिटर्न 70% के करीब पहुंच गया है।

Moneyview IPO Listing Day

मजबूत लिस्टिंग ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

एक Lot पर कितना प्रॉफिट?

Moneyview IPO में लॉट साइज 441 शेयर का था। अपर प्राइस बैंड एक लॉट के लिए ₹14,994 का निवेश करना था। अगर किसी निवेशक को ₹34 के भाव पर 441 शेयर का अलॉटमेंट मिला और ₹62 रुपये पर शेयर को बेचा, तो हर लॉट पर 70% यानी ₹10,495.80 का मुनाफा हुआ है।

End of Feed