Modi 3.0 PMAY: मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल मेंप्रधानमंत्री आवास योजना का दायरा बढ़ा दिया है। सोमवार को पहली कैबिनेट में 3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को योजना के तहत लाने की मंजूरी दी गई है। 3 करोड़ अतिरिक्त घर ग्रामीण और शहरी इलाके दोनों में बनाए जाएंगे। पिछले 10 वर्षों में पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर बनाए गए हैं।
Modi 3.0 कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM आवास योजना का फायदा उठा पाएंगे 3 करोड़ लोग
बनाये गए 4.21 करोड़ घर
बुनियादी सुविधाओं के साथ घरों के निर्माण हेतु भारत सरकार ग्रामीण और शहरी इलाकों में मौजूद पात्र परिवारों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से साल 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है। PMAY के तहत पिछले 10 वर्षों में पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर बनाए गए हैं। PMAY के तहत निर्मित सभी घरों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं के साथ मिलाकर घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, घरेलू नल कनेक्शन जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
PMAY के तहत कौन है पात्र
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केवल वही परिवार पात्र होते हैं जिनके पास पक्का मकान नहीं होता है। परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पक्का मकान नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही परिवार का कोई भी सदस्य राज्य या फिर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली किसी भी हाउसिंग स्कीम का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख के बीच होनी चाहिए तथा परिवार के पास BPL का राशन कार्ड होना बहुत जरूरी होता है।
