Most Popular 7 Seater Indian SUV: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUVs की पसंद में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही 7 सीटर कारों को पसंद करने वाले लोगों की तादाद भी काफी तेजी से बढ़ी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे पॉपुलर 7 सीटर SUV कौन सी है? आज हम आपको एक ऐसी 7 सीटर SUV के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मई के महीने में अन्य सभी 7 सीटर कारों को पछाड़कर बिक्री के मामले में काफी आगे रही है। हम यहां महिंद्रा की स्कॉर्पियो SUV के बारे में बात कर रहे हैं।
मई में स्कॉर्पियो की बिक्री
इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार मई 2024 में महिंद्रा ने कुल 13,717 स्कॉर्पियो कारें बेचीं थीं। हालांकि यह संख्या काफी ज्यादा है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अप्रैल 2024 में कंपनी ने स्कॉर्पियो की 14,807 यूनिट्स बेचीं थीं और इस तरह मई के महीने में स्कॉर्पियो की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। ध्यान रहे यहां स्कॉर्पियो ब्रैंड की बात की जा रही है, जिसमें स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ-साथ स्कॉर्पियो N कार भी मौजूद है।
2024 में भी खूब बिकी स्कॉर्पियो
वित्त वर्ष 2024 के दौरान स्कॉर्पियो ब्रैंड की कुल 141,462 कारें बिकी थीं। इसका मतलब ये है कि वित् वर्ष 24 के दौरान हर महीने स्कॉर्पियो कि 11,788 कारें बिकी थीं। भारत में महिंद्रा क्लासिक की शुरुआती कीमत 13.62 लाख रुपये है और कार के टॉप मॉडल के लिए आपको लगभग 17.50 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। दूसरी तरफ महिंद्रा स्कॉर्पियो N है और इसकी शुरुआती कीमत 13.85 लाख रुपये है। महिंद्रा स्कॉर्पियो N के टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको 24.54 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
