Mobile Manufacturing: मोबाइल फोन निर्यात 50 अरब डॉलर करेगा पार, करेंगे 25 लाख लोग काम- अश्विनी वैष्णण

Mobile Manufacturing: मोबाइल फोन निर्यात आने वाले समय में पांच गुना से अधिक बढ़कर 50-60 अरब डॉलर हो जाएगा। । पिछले साल लगभग 11 अरब डॉलर का मोबाइल निर्यात हुआ था। और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में काम करने वाले लोगों की संख्या भी 25 लाख हो जाएगी। अभी यह संख्या 10 लाख है।

Mobile Manufacturing:केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात आने वाले समय में पांच गुना से अधिक बढ़कर 50-60 अरब डॉलर हो जाएगा। देश में बने मोबाइल फोन का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह 50-60 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है। पिछले साल लगभग 11 अरब डॉलर का मोबाइल निर्यात हुआ था। और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में काम करने वाले लोगों की संख्या भी 25 लाख हो जाएगी। अभी यह संख्या 10 लाख है।

mobile manufacturing

मोबाइल उत्पान में होगा कमाल

99 फीसदी फोन उपकरण का भारत में निर्माण

वैष्णव ने बुधवार को एक कार्यक्रम में बताया कि देश में बने मोबाइल फोन का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह 50-60 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है। पिछले साल लगभग 11 अरब डॉलर का मोबाइल निर्यात हुआ था।इसके साथ ही वैष्णव ने कहा कि आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार भी 10 लाख के मौजूदा स्तर से बढ़कर 25 लाख हो जाएगा।उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत 98 प्रतिशत मोबाइल फोन का आयात करता था लेकिन आज के समय में लगभग 99 प्रतिशत फोन उपकरण भारत में ही बनते हैं।

End of Feed