Mobikwik IPO Price: मोबिक्विक के शेयरों में गजब की तेजी, लिस्टिंग प्राइस से 130% उछाल

Mobikwik IPO Price: मोबिक्विक के आईपीओ पिछले बुधवार 18 दिसंबर को शेयर बाजार लिस्टिंग हुई थी, जिस दौरान शेयर अपने इश्यू प्राइस से 90% बढ़ गया। इसने 6 दिनों में 130% का रिटर्न दिया। जानिए क्या है प्राइस।

Mobikwik IPO Price: भुगतान समाधान प्रोवाइडर मोबिक्विक की मूल कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार 26 दिसंबर को स्टॉक में हुई ब्लॉक डील के बाद 6% की और उछाल आई। गुरुवार को स्टॉक में हुई ब्लॉक डील में मोबिक्विक के 18.6 लाख शेयर या कुल इक्विटी का 2.4% हिस्सा हाथों में गया। शेयरों का औसत मूल्य 635 रुपये प्रति शेयर रहा, जिससे कुल लेनदेन प्राइस 118 करोड़ रुपये हो गया। ब्लॉक डील के बाद शेयर में 6.5% तक की उछाल आई। ट्रांजैक्शन में खरीदार और विक्रेता के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं हैं। वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर 5% बढ़कर 638.35 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर ने 648.3 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया।

Mobikwik IPO Price, Mobikwik Share Price

मोबिक्विक शेयर की कीमतों में उछाल

मोबिक्विक के शेयरों ने पिछले बुधवार 18 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की, जिसके दौरान शेयर अपने इश्यू प्राइस से 90% बढ़ गया। पिछले छह कारोबारी सत्रों में, मोबिक्विक के शेयरों में केवल एक बार 20 दिसंबर को गिरावट आई है।

End of Feed