भारत का खेल में बढ़ा रुतबा,कोविड के बावजूद खिलाड़ियों ने देश को किया गौरवान्वित: अनुराग ठाकुर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 02:21 PM IST

Times Now Summit 2022: टाइम्स नाउ समिट 2022 के मंच में देश के दिग्गज राजनेता, विशेषज्ञ, विपक्षी नेता और फिल्म जगत की हस्तियों ने शिरकत की।

Times Now Summit 2022: देश और दुनिया कोरोना वायरस महामारी के संकट से बाहर आ गई है। और अब दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभुत्व की चर्चा है। ऐसे में टाइम्स नाउ ने दो दिवसीय टाइम्स नाउ समिट का आयोजन किया, जिसका आगाज 24 नवंबर 2022 को हुआ। समिट में सूचना और प्रसारण मंत्री एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी शिरकत की। उन्होंने टाइम्स नाउ के एडिटर इन चीफ और एडिटोरियल डायरेक्टर राहुल शिवशंकर से बातचीत में भारत में खेल के विकास पर कहा कि खेल मंत्रालय का 2013-14 में सालाना बजट करीब 840 करोड़ रुपये था। इस साल स्पोर्ट्स यह बजट बढ़कर करीब 2400 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 2013 में भारत में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट करीब 560 करोड़ रुपये के थे। आज यह 2700 करोड़ रुपये पार कर गए है। अगर हम UPA के दौर से इसकी तुलना करें, तो यह चार से पांच गुना अधिक है। इसके अलावा कई प्राइवेट उद्यमी भी हैं जो निवेश कर रहे हैं।

anurag

Times Now Summit 2022 में अनुराग ठाकुर

सरकार नहीं करती दखलअंदाजी

End of Feed