Milky Mist Share Price : IPO के मुकाबले 18% प्रीमियम पर लिस्ट; अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

मिल्की मिस्ट की शेयर बाजार में मजबूत शुरूआत हुई है। IPO प्राइस की तुलना में शेयर 18% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। इस तरह निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिले संकेतों की तुलना में बेहतर रिटर्न मिला है।

Milky Mist Dairy Food के शेयरों ने 18 अगस्त को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों पर 165 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह IPO के 140 रुपये के अपर प्राइस बैंड से करीब 17.86% ज्यादा है। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग पर ही अच्छा फायदा मिला। कंपनी के 1,553 करोड़ रुपये के आईपीओ को 56.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

milky mist share price

मिल्की मिस्ट की मजबूत शुरुआत

GMP के आधार पर ग्रे मार्केट में करीब 14% लिस्टिंग गेन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शेयर ने उससे बेहतर प्रदर्शन किया। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 12,702 करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे पहले Milky Mist ने एंकर निवेशकों से 465.30 करोड़ रुपये जुटाए थे।

End of Feed