How to create 15 lakh fund via MF : आपके सामने निवेश के बहुत सारे ऑप्शन हैं। इनमें पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं, एफडी, रेकरिंग डिपॉजिट, शेयर, गोल्ड और म्यूचुअल फंड शामिल हैं। इनके अलावा भी निवेश के कई ऑप्शन हैं। इन सभी ऑप्शनों के अपने फायदे और कुछ जोखिम भी होते हैं।
एमएफ के जरिए 15 लाख की कार कैसे खरीदें
म्यूचुअल फंड का फायदा ये है कि आपका पैसा फंड हाउस एनालिसिस करके निवेश करता है। इसी की मदद से आप कम पैसों से 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं।
ऐसे होता जोखिम कम
म्यूचुअल फंड में भी जोखिम है, मगर एनालिसिस करके किए गए निवेश से जोखिम कम हो जाता है। म्यूचुअल फंड में आप बहुत थोड़ा-थोड़ा निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। ये आपके ऊपर है कि आप मासिक कितना निवेश करते हैं। जितना अधिक आप हर महीने पैसा जमा करेंगे, उतना बड़ा फंड तैयार होगा।
डेली सिर्फ 100 रु की बचत
आप डेली 100 रु बचा कर अगर लगातार किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते रहें तो 15 लाख का फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं। बचत आप डेली कर सकते हैं, पर निवेश आपको हर महीने ही करना होगा, जो कि डेली 100 रु से 3000 रु बनेगा।
15 लाख की कार
यदि आप डेली 100 रु बचाएं, तो महीने के 3000 रु हो जाएंगे। ये 3000 रु अगर आप 15 साल तक हर महीने एक म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी के तौर पर जमा करते रहें, तो मैच्योरिटी पर यानी 15 साल बाद आपके हाथ में 15,13,728 रु होंगे। तब आप 15 लाख रु तक की कार खरीद सकेंगे। आपको लोन भी नहीं लेना होगा।
इनमें 5,40,000 रु आपके निवेश के होंगे, जबकि 9,73,728 रु रिटर्न राशि होगी। यहां रिटर्न राशि 12 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न के आधार पर कैलकुलेट की गई है।
इस बात का रखें ध्यान
ध्यान रहे कि कैलकुलेशन में 12 फीसदी सालाना रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है। ये कम भी रह सकता है। हालांकि अगर आप जिस स्कीम में निवेश करेंगे, उसने इससे अधिक रिटर्न दिया तो 15 साल से पहले ही 15 लाख का फंड तैयार हो जाएगा।
लार्ज कैप फंड में कम जोखिम
लार्ज कैप फंड में कम जोखिम होता है, क्योंकि उनमें कम अस्थिरता होती है। हालांकि उनका रिटर्न स्मॉल और मिड स्कीमों की तुलना में कम हो सकता है।
टॉप 5 लार्ज कैप
- निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड : 3 साल का सालाना रिटर्न 21.15 फीसदी
- एचडीएफसी टॉप 100 फंड : 3 साल का सालाना रिटर्न 18.56 फीसदी
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड : 3 साल का सालाना रिटर्न 16.19 फीसदी
- एसबीआई ब्लूचिप फंड : 3 साल का सालाना रिटर्न 15.97 फीसदी
- इडेलवाइज लार्ज कैप फंड : 3 साल का सालाना रिटर्न 15.48 फीसदी
डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
