Mexico Tariffs: मैक्सिको ने भारतीय सामान पर लगाया 50% टैरिफ, चीन पर भी पड़ेगी इसकी मार

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मैक्सिकन सिटी ने राष्ट्रीय इंडस्ट्री और प्रोड्यूसर्स की सुरक्षा के लिए भारत और चीन सहित एशियाई देशों से कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर साल 2026 से 50 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है।

मेक्सिको के जाने-माने न्यूज़ आउटलेट एल यूनिवर्सल (El Universal) की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको की सीनेट, (Mexico's Senate) जो देश की संसद का ऊपरी सदन है, ने बुधवार (स्थानीय समय) को जनरल इंपोर्ट और एक्सपोर्ट टैक्स कानून के कई टैरिफ क्लासिफिकेशन में बदलाव किया, ताकि कपड़े, जूते, उपकरण और फर्नीचर जैसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के सामानों पर 5 से 50 प्रतिशत तक ड्यूटी लगाई जा सके।

Mexico Import Duty

मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम (फाइल फोटो: canva)

एल यूनिवर्सल न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, खास तौर पर, इस फरमान में ऑटो पार्ट्स, हल्की कारों, कपड़ों, प्लास्टिक, स्टील, घरेलू उपकरणों, खिलौनों, टेक्सटाइल, फर्नीचर, जूते-चप्पल, चमड़े के सामान, कागज और कार्डबोर्ड, मोटरसाइकिल, एल्यूमीनियम, ट्रेलर, कांच और साबुन, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स जैसे अलग-अलग सामानों के इंपोर्ट पर टैरिफ तय किए गए हैं।

End of Feed