महामल्टीबैगर! 3 साल में 68765% की तूफानी ग्रोथ, सालभर में ₹1 लाख हो गए ₹44 लाख ; 5 दिन में 15% भागा

Multibagger नहीं, यह महामल्टीबैगर स्टॉक है। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 4 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने से धुआंधार तेजी जारी है और 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। 2026 में अब तक 4 दिन के कारोबार में यह 15 फीसदी चढ़ चुका है। जाहिर है, ऐसे स्टॉक को महामल्टीबैगर की कहा जाएगा। जानिए कौन है यह धुरंधर मल्टीबैगर?

Mega Multibagger Stocks: शेयर बाजार में मल्टीबैगर कहानियां कम नहीं हैं। लेकिन यह कहानी है धुरंधर मल्टीबैगर की, जिसने 70 हजार फीसदी की रैली करते हुए 2.40 रुपये से 1687 रुपये तक सफर महज एक साल में पूरा किया है। यह वही कंपनी है, जिसे कुछ समय पहले तक निवेशक Reliance Naval and Engineering Ltd के नाम से जानते थे। जनवरी 2025 में कंपनी का नाम बदलकर Swan Defence and Heavy Industries कर दिया गया और इसके बाद शेयर की कहानी पूरी तरह पलट गई।

Mega Multibagger

रुकने का नाम नहीं ले रहा ये स्टॉक (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई/कैन्वा)

एक लाख बन गए 44 लाख

बाजार नियामक सेबी के निर्देंशों के मुताबिक 21 जनवरी को बुक वैल्यू के हिसाब से शेयर की प्राइस डिस्कवरी और रिलिस्टिंग हुई। इससे एक ही दिन में शेयर प्राइस 2.40 रुपये से बढ़कर 37.80 रुपये पहुंच गया। हालांकि, यह इस कहानी की शुरुआत थी। इसके बाद से यह शेयर लगातार रैली कर रहा है और 21 जनवरी, 2025 से 6 जनवरी, 2026 के बीच ₹37.80 से 4,363.49% की रैली करते हुए ₹1687.20 रुपये तक गया है। इस तरह प्राइस डिस्कवरी के बाद अगर इसमें किया गया ₹1 लाख का निवेश अब बढ़कर ₹44 लाख हो गया है।

End of Feed