मेडिकल स्टोर बिजनेस: कैसे शुरू करें खुद का जन औषधि केंद्र? हर महीने होगी मोटी कमाई

Medical Store Business: प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना (PMBJP) के तहत 120 वर्ग फुट की दुकान और फार्मासिस्ट डिग्री के साथ जन औषधि केंद्र खोला जा सकता है, जिससे 20% कमीशन और 5 लाख रुपये तक का सरकारी प्रोत्साहन मिलता है।

Medical Store Business : अगर आप कम लागत में एक सुरक्षित और लगातार मुनाफा देने वाले बिजनेस की तलाश कर रहे हैं, तो केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना' (PMBJP) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। देश भर में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का विस्तार तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत, 30 जून .2025 तक कुल 16,912 जनऔषधि केंद्र (JAKs) खोले गए हैं। देश के करीब 780 जिलों में यह योजना सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इस योजना के जरिए देश के आम नागरिकों ने अब तक दवाओं की खरीदारी पर करीब हजारों करोड़ रुपये की बचत की है।

Janaushadhi Kendra, PMBJP, Medical Store Business, Generic Medicines, Government Subsidy, Pharma Franchise, Business Opportunity

जन औषधि केंद्र खोलकर करें मोटी कमाई: जानें पात्रता, सरकारी मदद और आवेदन का पूरा तरीका (तस्वीर-X)

जन औषधि केंद्र और इसके फायदे

जन औषधि केंद्र सरकार की एक विशेष पहल है, जहां आम जनता को बाजार में मिलने वाली ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां दी जाती हैं। लैब रिएजेंट और वैक्सीन को छोड़कर, 'राष्ट्रीय आवश्यक दवाओं की लिस्ट' में शामिल करीब सभी जरूरी जेनेरिक दवाएं इन केंद्रों के प्रोडक्ट बास्केट में मौजूद होती हैं। दवाओं के अत्यधिक सस्ते होने के कारण इन केंद्रों पर ग्राहकों की हमेशा मांग बनी रहती है, जिससे यह बिजनेस हर मौसम में स्थिर कमाई देता है।

End of Feed