Medi Assist Healthcare Services IPO: 15 जनवरी को खुलेगा मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का IPO, जानें क्या है प्राइस बैंड और GMP

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 11, 2024, 04:08 PM IST

Medi Assist Healthcare Services IPO:कंपनी के आईपीओ का साइज 1172 करोड़ रुपये होगा। कंपनी का यह आईपीओ 15 जनवरी को खुलेगा और 17 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 12 जनवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ की लिस्टिंग 22 जनवरी को होने की उम्मीद की जा रही है।

Medi Assist Healthcare Services IPO: इंश्योरेंस कंपनियों को 'थर्ड पार्टी' एडमिन सर्विस देने वाली मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) अपना आईपीओ लाने वाली है। जिसका इश्यू प्राइस 397 से 418 रुपये प्रति शेयर होगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 1172 करोड़ रुपये होगा। कंपनी का यह आईपीओ 15 जनवरी को खुलेगा और 17 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 12 जनवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ की लिस्टिंग 22 जनवरी को होने की उम्मीद की जा रही है।

Medi Assist Healthcare Services IPO

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज

ओएफएस के तहत कंपनी के फाउंडर विक्रम जीत सिंह चटवाल, मेडिमेटर हेल्थ मैनेजमेंट और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी शेयर बेचेंगे। इसके अलावा निवेशक इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड के भी शेयरों की पेशकश करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित होगा इसलिए कंपनी को आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

End of Feed