स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकले 3 भारतीय जहाज, लेकिन अभी भी 10 जहाज फंसे, MEA ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया कि 17 जून को समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से अब तक भारत की ओर आने वाले 11 जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग रुकने के बाद अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि फिलहाल भारतीय झंडे वाले 10 जहाज पर्शियन गल्फ क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके अलावा, दो अन्य भारतीय टैंकर हाल ही में इस मार्ग से खाड़ी क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इन गतिविधियों से पता चलता है कि क्षेत्र में जहाजों का आवागमन दोनों तरफ से एक बार फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गया है।

Strait of Hormuz (1)

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी।

उन्होंने बताया कि 17 जून को समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से अब तक भारत की ओर आने वाले 11 जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं। इनमें भारतीय झंडे वाले 3 बड़े क्रूड ऑयल टैंकर भी शामिल हैं। प्रत्येक टैंकर में करीब 2.85 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा हुआ है, जिसे भारत लाया जा रहा है।

End of Feed