MCX Silver: साल के आखिरी दिन चांदी हुई 17,000 रुपये सस्ती, लगा लोअर सर्किट, जानें क्यों?

MCX Silver: आपको बता दें कि पिछले ट्रेड में जबरदस्त उछाल देखने के बाद बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में कमोडिटी मार्केट में चांदी में गिरावट आई है। आज COMEX चांदी की कीमत नीचे खुली और $74.170 प्रति औंस का इंट्राडे लो बनाया। फिलहाल, COMEX चांदी की कीमत $75 प्रति औंस के आसपास चल रही है, जो मंगलवार की क्लोजिंग के मुकाबले 3% से ज्यादा कम है।

MCX Silver: चांदी में कल की बड़ी तेजी के बाद आज फिर बड़ी गिरावट है। एमसीएक्स पर सिल्वर में लोअर सर्किट लग गया है। इसके चलते चांदी की कीमत 17000 रुपये गिरकर 2,34,000 रुपये पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना 844 रुपये टूटकर 1,35,809 रुपये पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछले ट्रेड में जबरदस्त उछाल देखने के बाद बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में कमोडिटी मार्केट में चांदी में गिरावट आई है। सुबह के शुरुआती सौदों में नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोमवार को इस कीमती धातु में इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। वैश्विक बाजार में भी चांदी टूटी है। आज COMEX चांदी की कीमत नीचे खुली और $74.170 प्रति औंस का इंट्राडे लो बनाया। फिलहाल, COMEX चांदी की कीमत $75 प्रति औंस के आसपास चल रही है, जो मंगलवार की क्लोजिंग के मुकाबले 3% से ज्यादा कम है।

चांदी

चांदी

5 साल में सबसे बड़ी गिरावट थी

चांदी में सोमवार को आई गिरावट पिछले पांच सालों में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट थी। इस उतार-चढ़ाव के बावजूद, साल-दर-साल आधार पर चांदी 155% ज्यादा है। MCX चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त वैल्यू बाइंग देखी गई और इसमें लगभग ₹27,000 की बढ़ोतरी हुई, जो इस कीमती सफेद धातु के लिए सबसे बड़ा इंट्राडे गेन था। इस कीमती बुलियन ने सोमवार को हुए अपने ज्यादतर नुकसान की भरपाई कर ली थी और रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग ₹3,000 दूर बंद हुई थी। घरेलू वायदा बाज़ार में चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर ₹254,174 है।

End of Feed