MCX Commodity Market Live: बेस मेटल्स पर दबाव जारी, सोना-चांदी के साथ तांबा भी फिसला, ये हैं टॉप गेनर और लूजर्स

2 फरवरी को MCX कमोडिटी बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई, जहां सोना, चांदी, नेचुरल गैस और क्रूड ऑयल समेत ज्यादातर कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। बुलियन और एनर्जी सेगमेंट में तेज बिकवाली के चलते बाजार का समग्र रुख कमजोर बना हुआ है।

Base metals Rates Today (बेस मेटल आज का भाव) 2 फरवरी की सुबह MCX कमोडिटी बाजार में व्यापक बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बुलियन, एनर्जी और बेस मेटल्स तीनों सेगमेंट लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सोना, चांदी और नेचुरल गैस में तेज गिरावट रही, जिससे कमोडिटी बाजार का समग्र रुख कमजोर बना हुआ है। इससे पहले 1 फरवरी को रविवार को बजट की वजह से भी कमोडिटी बाजार खुला था और सभी बेस मेटल्स में भारी गिरावट हुई थी। खासतौर पर कॉपर का भाव 6 फीसदी तक गिर गया था। इसके अलावा सोना चांदी दोनों में लोअर सर्किट लगने के बाद कारोबार बंद हो गया था।

MCX

बेस मेटल्स का क्या है हाल

बुलियन में बिकवाली जारी

सोने के लगभग सभी कॉन्ट्रैक्ट दबाव में रहे। गोल्ड गिनी 6% टूटकर 1,12,403 रुपये पर आ गई, जबकि गोल्ड टेन और गोल्ड पेटल भी 5–6% तक फिसले। सिल्वर मिनी और सिल्वर माइक्रो कॉन्ट्रैक्ट्स में भी 6% तक गिरावट रही, जबकि मुख्य सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 3% से ज्यादा टूट गया।

End of Feed