27 मई या 28 मई... बकरीद पर किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार? कन्फ्यूजन हुआ दूर, देखें NSE की लिस्ट

अगर आपके मन में भी ट्रेडिंग हॉलिडे को लेकर ऐसा ही कोई सवाल है, तो अब आपका सारा कन्फ्यूजन दूर होने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने आधिकारिक तौर पर अपनी हॉलिडे लिस्ट साफ कर दी है।

भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों और इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए यह हफ्ता थोड़ा छोटा होने वाला है। इस हफ्ते 'बकरीद' (ईद-उल-अजहा) मनाई जा रही है। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी त्योहार की सही तारीख को लेकर आम जनता और निवेशकों के बीच काफी असमंजस यानी कन्फ्यूजन बना हुआ था। लोग लगातार सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि शेयर बाजार में बकरीद की छुट्टी बुधवार (Stock Market Holiday), 27 मई को होगी या फिर गुरुवार, 28 मई को। अगर आपके मन में भी ट्रेडिंग हॉलिडे को लेकर ऐसा ही कोई सवाल है, तो अब आपका सारा कन्फ्यूजन दूर होने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने आधिकारिक तौर पर अपनी हॉलिडे लिस्ट साफ कर दी है, जिसके मुताबिक शेयर बाजार इस बार गुरुवार, 28 मई 2026 को पूरी तरह बंद रहेगा।

Share Market Holiday

कब बंद होगा बाजार?

इस कन्फ्यूजन की मुख्य वजह चांद का दिखना था। दरअसल, इस्लामी कैलेंडर के अनुसार बकरीद की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। पहले कई सरकारी कैलेंडर और शुरुआती अनुमानों में बकरीद की छुट्टी 27 मई को तय की गई थी। लेकिन भारत के मुख्य हिस्सों में निर्धारित समय पर चांद न दिखने के कारण इस्लामी महीना एक दिन आगे बढ़ गया, जिसके चलते केंद्र सरकार सहित देश के अधिकांश राज्यों ने अपनी आधिकारिक छुट्टी को 27 मई से बदलकर 28 मई कर दिया। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए एनएसई और बीएसई दोनों ही प्रमुख एक्सचेंजों ने भी अपने हॉलिडे शेड्यूल को स्पष्ट किया। इसका सीधा मतलब यह है कि बुधवार, 27 मई को शेयर बाजार में आम दिनों की तरह ही सामान्य रूप से कारोबार होगा, जबकि गुरुवार, 28 मई को बाजार में पूरी तरह ताला लटका रहेगा।

End of Feed