क्या आप भी देते हैं हर महीने रेंट? HRA क्लेम कर ऐसे बचाएं अपना टैक्स; जानिए जरूरी नियम

अगर आप नौकरी करते हैं और किराए के घर में रहते हैं तो HRA का लाभ जरूर लेना चाहिए। इसके लिए कुछ जरूरी नियमों और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

अगर आप नौकरीपेशा हैं और किराए के घर में रहते हैं तो हाउस रेंट अलाउंस (HRA) के जरिए अच्छी-खासी टैक्स बचत कर सकते हैं। हालांकि, HRA का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी नियमों और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सही तरीके से दावा करने पर आपकी टैक्स देनदारी कम हो सकती है, जबकि नियमों का पालन न करने पर HRA का लाभ पाने से चूक भी सकते हैं। आइए जल्दी से हाउस रेंट अलाउंस से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां चेक कर लें-

HRA tax benefits

HRA का लाभ (Photo: iStock)

कौन कर सकता है HRA का दावा?

HRA छूट केवल उन वेतनभोगी (Salaried) कर्मचारियों को मिलती है, जिनके वेतन में HRA शामिल होता है और जो वास्तव में किराए के मकान में रहते हैं। यह छूट केवल पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) चुनने वाले करदाताओं के लिए उपलब्ध है। अगर आपने नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) चुनी है, तो HRA छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

End of Feed