बाजार में तबाही के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 900 अंक तक फिसला, 2500 अंक गैप डाउन के साथ खुल सकता है सेंसेक्स

शेयर बाजार में भारी तबाही के संकेत नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी मॉर्निंग सेशन में 900 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,661 तक फिसल चुका है। इसके अलावा सभी एशियाई बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापानी बेंचमार्क निक्केई 225 7 फीसदी नीचे है।

Global Market Crash: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह ग्लोबल ऑयल सप्लाई चरमरा गई है। इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर है। सोमवार 9 मार्च को सभी एशियाई शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैंं। वहीं, भारतीय बाजार के बेंचमार्क निफ्टी का फ्यूचर इंडेक्स गिफ्ट निफ्टी भी 900 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,661 अंक तक गिर चुका है। ऐसे में निफ्टी और सेंसेक्स में 2 से तीन फीसदी की गैप डाउन ओपनिंग होने के संकेत मिल रहे हैं।

Market crash 2 March

मार्च में लगातार तबाही जारी

भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत भी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। GIFT Nifty 824 अंक यानी 3.47% गिरकर 23,750 पर ट्रेड कर रहा है।इतनी बड़ी गिरावट इस बात का संकेत है कि भारतीय शेयर बाजार में आज दबाव के साथ शुरुआत हो सकती है।

End of Feed