Repo-Crude के डबल झटके से हिला बाजार, ₹3,69,770 करोड़ साफ, Sensex 429, Nifty 173 अंक नीचे बंद

शेयर बाजार को आज रेपो रेट और क्रूड ऑयल का डबल झटका लगा है। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही पूरे बाजार पर बिकवाली हावी रही। खासतौर पर ऑटो, रियल्टी, मेटल और FMCG शेयरों में बिकवाली हुई है।

Share Market Closing Bell Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 7 अक्टूबर को तेज गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। इसके साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपये में कमजोरी ने भी सेंटीमेंट खराब किया। कारोबार के अंत में Nifty 173.05 अंक यानी 0.76% गिरकर 22,603.05 पर बंद हुआ। वहीं Sensex 429.11 अंक यानी 0.59% टूटकर 72,638.70 पर पहुंच गया। बाजार में हुई चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को ₹3,69,770 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में गिरावट

रेपो रेट ने बढ़ाया दबाव

RBI ने पॉलिसी रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.50% कर दिया। यह फरवरी 2023 के बाद पहली बढ़ोतरी है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, साइक्लिकल महंगाई के बढ़ते जोखिम और पॉलिसी स्टांस में बदलाव ने बाजार को यह संकेत दिया कि RBI महंगाई को लेकर ज्यादा सख्त रुख अपना रहा है। हालांकि, बाजार रेपो रेट के झटके को काफी हद तक पहले ही प्राइस इन कर चुका था, इसी वजह से वोलैटिलिटी में खास इजाफा देखने को नहीं मिला है। यही वजह रही कि India VIX 13.92 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद 13.61 से 0.31 अंक यानी 2.29% ऊपर रहा।

End of Feed