Stock Market Today: बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,900 अंक के पार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 9, 2024, 04:32 PM IST

Stock Market Today: 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह 375.61 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,559.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में तीन दिन से जारी गिरावट थम गई।

Stock Market Today: शेयर बाजार में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स निचले स्तर से उबरते हुए 375 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। मुख्य रूप से आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह 375.61 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,559.54 अंक पर बंद हुआ। इंडेक्स गिरावट के साथ खुला और एक समय 80,895.05 अंक के निचले स्तर तक आ गया। बाद में इसमें तेजी आई और यह 469.43 अंक उछल गया।

Stock Markets Closing

शेयर बाजार में तेजी।

इन शेयरों में रही तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में तीन दिन से जारी गिरावट थम गई और यह 84.25 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,936.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और टाइटन शामिल हैं।

End of Feed