BHEL Share Price Target: मंगलवार को BHEL के शेयर में अच्छी मजबूती देखने को मिली है। इसका शेयर BSE पर करीब सवा 3 बजे 8 रु या 2.92 फीसदी की मजबूती के साथ 282.15 रु पर है। बीते 5 दिनों में बीएचईएल का शेयर 6.5 फीसदी चढ़ा है। हालांकि बीते एक महीने में इसका रिटर्न निगेटिव 5 फीसदी रहा है। एक ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। शेयर का रिटर्न भी बताया है।
BHEL का शेयर कराएगा फायदा
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट (BHEL Share Price Target)
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए 361 रुपये का टार्गेट प्राइस बताया है। फिलहाल बीएचईएल का मौजूदा मार्केट प्राइस 282.15 रुपये है। यानी ये इस लेवल से करीब 28 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
1 साल में पैसा कर दिया डबल से ज्यादा
BHEL के शेयर ने एक साल में 125.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है। वहीं इसने बीते 5 सालों में 465.10 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक ये 42.5 फीसदी ऊपर चढ़ा है।
BHEL एक केंद्रीय सरकारी विद्युत/औद्योगिक प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसकी ओनरशिप भारत सरकार के पास है और इसका संचालन भारी उद्योग मंत्रालय करता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
