Hindustan Copper Share Price Target: शेयर बाजार में भले ही जोखिम है, मगर यहां कम समय में अधिक प्रॉफिट मिलने की संभावना भी रहती है। जरूरत होती है कि आप एक अच्छा शेयर चुनें और सही समय पर उसमें पैसा लगाएं। यहां समय का मतलब है कि शेयर की वैल्यूएशन ठीक होनी चाहिए। ऐसा ही एक शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने सुझाया है, जो इस समय खरीदने पर अच्छा रिटर्न दे सकता है। ये है हिंदुस्तान कॉपर। सोमवार को हिंदुस्तान कॉपर में गिरावट दिख रही है। हिंदुस्तान कॉपर का शेयर बीएसई पर 372.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 371.80 रु पर खुला है। वहीं करीब साढ़े 9 बजे 7.25 रु या 1.95 फीसदी की कमजोरी के साथ 365.45 रु पर है।
हिंदुस्तान कॉपर शेयर प्राइस टार्गेट
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कहा अगर ये शेयर 375 का आंकड़ा पार करता है तो इसमें खरीदारी करना सही होगा। फिर 370 रु का स्टॉप लॉस रखते हुए 390 रु के लक्ष्य के लिए इसमें खरीदारी करें।
मौजूदा स्तर (365 रु) से ये शेयर 390 रु के टार्गेट के लिए 6.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
6 महीनों में कर दिया मालामाल
हिंदुस्तान कॉपर के शेयर ने 6 महीनों में मालामाल कर दिया है। इसने 6 महीनों में 121.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
