बाजार में बिकवाली का असर, अंबानी से लेकर SBI को हुआ मोटा नुकसान...सेंसेक्स टॉप की 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में सीमित कारोबार के बावजूद बिकवाली का दबाव बना रहा। इसका असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों पर साफ दिखा, जहां अंबानी समूह से लेकर एसबीआई तक 7 दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आइए आपको बताते हैं बीते हफ्ते में किसकी दौलत बढ़ी और किसको नुकसान हुआ?

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में सीमित कारोबार के बावजूद बिकवाली का असर साफ नजर आया। भले ही बीएसई सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन बाजार की चाल ने कई दिग्गज कंपनियों की वैल्यू पर गहरी चोट की। छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग सेशन कम रहे, इसके बावजूद निवेशकों की सतर्कता और मुनाफावसूली ने बाजार के बड़े नामों को नुकसान पहुंचाया। नतीजा यह रहा कि सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें अंबानी समूह से लेकर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई तक शामिल रहे।

Market Crash

इतना घटा मार्केट कैप

छुट्टियों के कारण छोटे रहे पिछले सप्ताह में शीर्ष 10 में शामिल सात सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 35,439.36 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.09 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़ा। शीर्ष 10 में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस लाभ में रहे।

End of Feed