Reliance-HDFC Bank: टॉप 10 कंपनियों में से 9 की मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपये का उछाल, रिलायंस-HDFC Bank को सबसे ज्यादा लाभ

Top 10 Market Cap Companies: टॉप 10 लिस्टेड कंपनियों में 9 की मार्केट कैपिटल में पिछले सप्ताह कुल 1,00,850.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की। पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 737.98 अंक या 0.90 फीसदी चढ़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टॉप 10 कंपनियों में से 9 की मार्केट कैप बढ़ी
  • 1 लाख करोड़ का हुआ इजाफा
  • रिलायंस और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक प्रॉफिट

Top 10 Market Cap Companies: टॉप 10 लिस्टेड कंपनियों में 9 की मार्केट कैपिटल में पिछले सप्ताह कुल 1,00,850.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की। पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स 737.98 अंक या 0.90 फीसदी चढ़ा। टॉप 10 कंपनियों में केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ही पिछड़ी रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को लाभ हुआ।

Top 10 Market Cap Companies

टॉप 10 कंपनियों में से 9 की मार्केट कैप बढ़ी

ये भी पढ़ें -

End of Feed