Businessman Guest List in Ram Mandir Pran Pratishtha in Hindi: आज अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देश के कई दिग्गज कारोबारियों को निमंत्रण मिला है। इनमें मुकेश अंबानी, रतन टाटा के साथ ही गौतम अडानी भी शामिल हैं। ये सभी अरबपति राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राज्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। आगे जानिए उन सभी दिग्गज कारोबारियों के नाम, जो आज हो रहे ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
ये भी पढ़ें -
परिवार संग शामिल होंगे मुकेश अंबानी
बता दें कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी परिवार के साथ शामिल होंगे। अंबानी परिवार में से मुकेश अंबानी के अलावा उनकी की मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश और अनंत अंबानी, बहू श्लोका और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आज के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
ये है बाकी अरबपतियों की लिस्ट(List of Businessman)
- आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला और उनकी पत्नी नीरजा
- पीरामल ग्रुप के चेयरपर्सन अजय पीरामल
- महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा
- डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम
- टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन
- डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के सतीश रेड्डी
- जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के सीईओ पुनित गोयनका
- एलएंडटी के सीईओ एस एन सुब्रमण्यन और उनकी पत्नी
- इंफोसिस के फाउंडर एन आर नारायण मूर्ति
- जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल
- मेदांता ग्रुप के नरेश त्रेहान
और किसे मिला है न्योता(Businessman invite in Ram Mandir Inauguration)
- हिंदुजा ग्रुप के अशोक हिंदुजा
- विप्रो के अजीम प्रेमजी
- बॉम्बे डाइंग के नुस्ली वाडिया
- टोरेंट ग्रुप के सुधीर मेहता
- जीएमआर ग्रुप के जी एम आर राव
- रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी
- एचडीएफसी के पूर्व चेयरपर्सन दीपक पारेख
- कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक
- इंफोसिस के प्रमुख नंदन नीलेकणि
- इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला
इन सभी के अलावा उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां भी आज के कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। वहीं कई अन्य सेलेब्रिटीज को भी आज के कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है।
