कम सैलरी में भी पूरे होंगे बड़े सपने! घर, पढ़ाई और रिटायरमेंट के बीच ऐसे बिठाएं तालमेल

आज के समय में सीमित आय के साथ घर, बच्चों की पढ़ाई और रिटायरमेंट जैसे बड़े वित्तीय लक्ष्यों को संभालना आसान नहीं है। ऐसे में सही प्राथमिकता तय करना और समझदारी से निवेश करना ही लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा की कुंजी बनता है।

आज के समय में अधिकांश भारतीय परिवारों के वित्तीय लक्ष्यों में घर खरीदना, बच्चों की उच्च शिक्षा और आरामदायक रिटायरमेंट ये तीन सबसे बड़े उद्देश्य होते हैं। लेकिन इन सभी को एक साथ पूरा करना आसान नहीं है, खासकर जब सैलरी लगभग 1,00,000 लाख रुपए प्रति माह हो। हालांकि, एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

Managing Big Goals on a Small Budget

बड़े सपने ऐसे करें मैनेज (Photo: iStock)

किस लक्ष्य के लिए कितनी राशि

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इन तीनों लक्ष्यों के लिए कितनी राशि की आवश्यकता होगी। मान लेते हैं कि आपकी उम्र 33 वर्ष है और आप अगले 4 वर्षों में घर के लिए डाउन पेमेंट, 16 वर्षों में बच्चों की शिक्षा और 28 वर्षों में रिटायरमेंट फंड तैयार करना चाहते हैं। आज के समय में घर के लिए डाउन पेमेंट का खर्च लगभग 15–18 लाख रुपए होगा, बच्चों की पढ़ाई का खर्च लगभग 80 लाख के करीब हो सकता है और आरामदायक रिटायरमेंट के लिए लगभग 6–7 करोड़ रुपए की राशि चाहिए होगी।

End of Feed