Man Industries Share Price: मैन इंडस्ट्रीज को एक अंतरराष्ट्रीय तेल एवं गैस कंपनी से 1,850 करोड़ रुपये की पाइप सप्लाई का ठेका मिला है। मैन इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि इस ठेके के तहत एक विदेशी एलएनजी परियोजना के लिए एपीआई 5एल ग्रेड लाइन पाइप की सप्लाई की जाएगी। लाइन पाइप की आपूर्ति अगले 12 से 18 महीने में की जाएगी। मैन इंडस्ट्रीज इस परियोजना के लिए एसएडब्ल्यू पाइप की आपूर्ति भी करेगी। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक 4,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी। मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया), मैन ग्रुप की प्रमुख कंपनी है।
मैन इंडस्ट्रीज को मिला 1850 करोड़ रु का ऑर्डर
ये भी पढ़ें -
शेयर में आई मजबूती
1,850 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की खबर का मैन इंडस्ट्रीज के शेयर पर पॉजिटिव असर दिखा। इसका शेयर BSE पर 463.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 502 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 513 रु तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी है।
कारोबार के अंत में इसका शेयर 20.35 रु या 4.39 फीसदी की मजबूती के साथ 483.80 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,131.89 करोड़ रु है।
शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा
- बीते 5 सत्रों में इसका शेयर 3.7 फीसदी चढ़ा
- 2024 में अब तक जोमैटो के शेयर ने 73.44 फीसदी रिटर्न दिया है
- इसके 6 महीनों का रिटर्न 52.21 फीसदी रहा है
- एक महीने में शेयर 27.7 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
