SME सेक्टर को बड़ा बूस्ट! ₹10,000 करोड़ के फंड का ऐलान, नई लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी को मिली मंजूरी

मोदी सरकार ने आज दो अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने छोटे कारोबारियों को आसानी से फंड मुहैया कराने के लिए 10 हजार करोड़ का फंड बनाया है। वहीं, ITLA को भी मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज कई अहम फैसले लिए। सरकार ने छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने SME ग्रोथ फंड (SGF) बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया। इसका मकसद भारत के लघु और मध्यम उद्यमों (SMEs) के लिए विकास-उन्मुख पूंजी को बढ़ावा देना और मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन-आधारित सेक्टर और रणनीतिक वैल्यू चेन में बेहतरीन भारतीय उद्यमों के उभरने में मदद करना है।

Cabinet Decisions

कैबिनेट के बड़े फैसले

इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत परिवहन एवं लॉजिस्टिक प्राधिकरण (ITLA) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। यह प्राधिकरण एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक योजना, अनुसंधान, परियोजना मूल्यांकन तथा निगरानी, नीतिगत समर्थन और डेटा विश्लेषण के लिए शीर्ष निकाय के रूप में काम करेगा।

End of Feed