सरकार का बड़ा ऐलान! इस राज्य के किसानों का ₹2 लाख तक का लोन माफ होगा

महाराष्ट्र राज्य के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। पहले चरण में पात्र किसानों का ₹2 लाख तक का लोन माफ किया जाएगा, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र राज्य के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार उनका 2 लाख रुपये तक का लोन पहले चरण में माफ करने जा रही है। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बुधवार को किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें राज्य की फसल ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को वादा किया गया लाभ मिलेगा। पुणे में संवाददाताओं के साथ बातचीत में भरणे ने कहा कि सरकार पहले 200000 रुपये तक के फसल ऋण माफी के पात्र किसानों को लाभ दे रही है। इसके बाद एकमुश्त निपटान (OTS) योजना के लाभार्थियों और नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन योजना के पात्र लोगों को लाभ दिया जाएगा।

Farmer

किसान

किसान भाइयों को चिंत करने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि मैं अपने किसान भाइयों से कहना चाहता हूं कि उन्हें बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि शुरुआत में सरकार की ओर से ऋण खाते में जमा की गई राशि कम दिखाई देती है, तो शेष पात्र राशि राष्ट्रीयकृत बैंक उनके साथ हुए समझौते के अनुसार वहन करेंगे। भरणे ने कहा कि अगर कोई राष्ट्रीयकृत बैंक गलत जानकारी देता है या किसानों को गुमराह करता है, तो सरकार उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी।

End of Feed