फ्लैट में रहने वालों की बढ़ी टेंशन, 90% तक महंगा हुआ सोसाइटी मेंटेनेंस चार्ज

फ्लैट खरीदते समय सिर्फ प्रॉपर्टी की कीमत और EMI देखना काफी नहीं है। सोसायटी का मेंटेनेंस चार्ज भी आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकता है। गुरुग्राम की एक टाउनशिप में CAM चार्ज दो साल में करीब 90% बढ़ गया।

फ्लैट खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा आर्थिक फैसला होता है। आमतौर पर घर खरीदते समय लोग फ्लैट की कीमत, होम लोन की EMI, डाउन पेमेंट और रजिस्ट्रेशन जैसे खर्चों का हिसाब लगाते हैं। लेकिन एक ऐसा खर्च भी है जो घर खरीदने के बाद हर महीने आपकी जेब पर असर डालता है और वह है सोसायटी का मेंटेनेंस चार्ज। गुरुग्राम की एक टाउनशिप में मेंटेनेंस चार्ज में करीब 90 फीसदी की बढ़ोतरी का मामला सामने आया है। इसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घर खरीदने से पहले मेंटेनेंस के खर्च को कितना महत्व दिया जाना चाहिए।

Maintainance Hike

90% तक महंगा हुआ सोसाइटी मेंटेनेंस

क्या है पूरा मामला?

यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर 108 स्थित द वेस्टर्लीज टाउनशिप से जुड़ा है। यहां रहने वाले लोगों के मुताबिक, पिछले दो साल में कॉमन एरिया मेंटेनेंस यानी CAM चार्ज 10 रुपये प्रति वर्ग गज से बढ़कर 19 रुपये प्रति वर्ग गज प्रति महीने हो गया है। यानी इस दौरान इसमें करीब 90 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी को लेकर निवासी और डेवलपर के बीच विवाद चल रहा है। लोगों ने मेंटेनेंस खर्च की जानकारी और इसके आधार पर चार्ज बढ़ाने पर सवाल उठाए हैं।

End of Feed