महाराष्ट्र में मात्र 100 रुपये में कराएं वसीयत का रजिस्ट्रेशन, संपत्ति विवाद से पाएं छुटकारा, जानिए कैसे होता यह काम

Maharashtra Will Registration: महाराष्ट्र सरकार ने 100 रुपये में वसीयत रजिस्ट्रेशन शुरू किया है, जिससे संपत्ति विवाद कम होंगे और लोग आसान प्रक्रिया से अपनी संपत्ति का सुरक्षित उत्तराधिकार तय कर सकेंगे।

Maharashtra Will Registration : महाराष्ट्र सरकार ने लोगों के लिए वसीयत (Will) बनवाने और उसे रजिस्टर कराने की प्रक्रिया को बेहद आसान और सस्ता बना दिया है। अब राज्य के नागरिक केवल 100 रुपये देकर अपनी वसीयत किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्टर करा सकते हैं। सरकार की यह नई पहल संपत्ति से जुड़े विवादों (Property Succession Planning) को कम करने और परिवारों को कानूनी सुरक्षा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Maharashtra will registration, property succession planning, digital will registration, will registration Maharashtra, registered will India, property dispute prevention

महाराष्ट्र में सिर्फ 100 रुपये में वसीयत रजिस्ट्रेशन, संपत्ति विवाद कम करने की बड़ी पहल (तस्वीर-istock)

कैसे होगा वसीयत का रजिस्ट्रेशन?

महाराष्ट्र के 517 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में यह सुविधा शुरू की गई है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी स्टांप ड्यूटी की जरूरत नहीं होगी और न ही वकील रखना अनिवार्य है। पूरी प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। वसीयत रजिस्टर कराने के लिए केवल तीन आसान कदम पूरे करने होंगे। सबसे पहले व्यक्ति को अपनी वसीयत तैयार करनी होगी। इसके बाद दो गवाहों से उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने होंगे। फिर उस दस्तावेज को लेकर नजदीकी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जाना होगा और 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वसीयत का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है, लेकिन ऐसा करने से दस्तावेज की कानूनी विश्वसनीयता बढ़ जाती है और भविष्य में परिवार के बीच विवाद की संभावना कम हो जाती है।

End of Feed