Magicbricks Rental Index: तीन तिमाहियों की तेजी के बाद किराए बढ़ने क रफ्तार हुई धीमी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जुलाई–अगस्त 2025 के दौरान बाजार में हल्का ठहराव आया, जिसमें मांग और आपूर्ति दोनों में कमी दर्ज की गई। इससे बाजार एक स्थिर रफ्तार की तरफ बढ़ा। राष्ट्रीय स्तर पर किरायेदारी की मांग तिमाही-दर-तिमाही 0.2% और साल-दर-साल 0.4% बढ़ी।

मैजिकब्रिक्स ने जुलाई–सितंबर 2025 (JAS ’25) तिमाही का रेंटल इंडेक्स जारी किया है, जो बताता है कि लगातार तीन तिमाहियों की तेज बढ़त के बाद अब किराये का बाजार थोड़ा स्थिर हो रहा है। इसके बावजूद औसत किराया बढ़ता रहा है। अगर तिमाही दर तिमाही नजर डालें तो रेंटल में 4.4 पर्सेंट और सालाना 18 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई–अगस्त 2025 के दौरान बाजार में हल्का ठहराव आया, जिसमें मांग और आपूर्ति दोनों में कमी दर्ज की गई। इससे बाजार एक स्थिर रफ्तार की तरफ बढ़ा। राष्ट्रीय स्तर पर किरायेदारी की मांग तिमाही-दर-तिमाही 0.2% और साल-दर-साल 0.4% बढ़ी। वहीं, आपूर्ति तिमाही-दर-तिमाही 0.6% और साल-दर-साल 5.9% बढ़ी, जो बताती है कि किरायेदारों की जरूरत और उपलब्ध प्रॉपर्टी लिस्टिंग में बेहतर संतुलन बन रहा है।

Rental Index

रिपोर्ट कहती है कि लगातार तेज बढ़त के बाद अब राष्ट्रीय किरायेदारी बाजार धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

NCR में दिखा सबसे ज्यादा असर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में दिल्ली–एनसीआर ने सबसे ज्यादा असर दिखाया। ग्रेटर नोएडा में मांग 29.5% बढ़ी, दिल्ली में 17.8% और नोएडा में 10.8% की बढ़त दर्ज की गई। कोलकाता ने भी 5.4% की तिमाही बढ़त दिखाते हुए स्थिर रफ्तार बनाए रखी। वहीं, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों में मांग थोड़ी घटी, जो -1.2% से -7.2% के बीच रही। सप्लाई की बात करें तो दिल्ली सबसे आगे रही, जहाँ 17.6% की तिमाही बढ़त हुई। इसके बाद अहमदाबाद में 6.5% की वृद्धि दर्ज की गई। यह सब दिखाता है कि बाजार धीरे-धीरे संतुलन की तरफ बढ़ रहा है।

End of Feed