महेंद्र सिंह धोनी का टैक्स वाला 'हेलिकॉप्टर शॉट', बने बिहार-झारखंड में सबसे बड़े टैक्सपेयर

Income Tax: बिहार-झारखंड में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने करीब 20 हजार करोड़ रुपये टैक्स जुटाया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी दोनों राज्यों के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सदाता बने।

Income Tax : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बिहार और झारखंड में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने करीब 20 हजार करोड़ रुपये का टैक्स संग्रह किया है। इनकम टैक्स विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार (7 मई 2026) को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत इनकम टैक्स देने वालों में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ऊपर रहे। हालांकि अधिकारियों ने उनके द्वारा जमा किए गए टैक्स की सही राशि सार्वजनिक नहीं की।

Income Tax, M S Dhoni, Highest Taxpayer, Tax Collection, TDS, Income Tax Return

बिहार-झारखंड में टैक्स कलेक्शन ने छुआ 20 हजार करोड़, सबसे आगे निकले M S Dhoni (तस्वीर-pti)

झारखंड से आया सबसे ज्यादा टैक्स

बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य इनकम टैक्स कमिश्नर Dr D Sudhakara Rao ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुल 20 हजार करोड़ रुपये के संग्रह में से करीब 12 हजार करोड़ रुपये सिर्फ झारखंड से प्राप्त हुए। यानी कुल टैक्स संग्रह में झारखंड की हिस्सेदारी काफी ज्यादा रही। उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी कंपनियों और खनन उद्योगों की मौजूदगी के कारण यहां से अधिक राजस्व मिलता है। राव ने बताया कि कुल टैक्स संग्रह का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा टीडीएस यानी टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स के जरिए आया। इसका मतलब है कि लोगों की आय से पहले ही टैक्स काटकर सरकार के खाते में जमा किया गया। उन्होंने कहा कि टीडीएस व्यवस्था टैक्स संग्रह को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

End of Feed