₹1000 करोड़ का जैकपॉट! L&T को मिला बड़ा विदेशी ऑर्डर, शेयर भागा, अब ₹38 Dividend की बारी

दिग्गज इन्फ्रा कंपनी L&T के निवेशकों को जैकपॉट हाथ लगा है। एक तरफ जहां कंपनी को नया ऑर्डर मिलने पर शेयर में 2% की तेजी आई है। वहीं, पिछले दिनों कंपनी 38 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।

देश की दिग्गज इंजीनियरिंग और इन्फ्रा कंपनी Larsen & Toubro (L&T) के निवेशकों के लिए डबल धमाका हुआ है। कंपनी को मिडिल ईस्ट से हजारों करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद शेयर में करीब 2% की तेजी देखने को मिली। दूसरी तरफ कंपनी पहले ही ₹38 प्रति शेयर के मोटे डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस स्टॉक पर और मजबूत हो गई है।

Dividend lt Stock

डिविडेंड के साथ ही ऑर्डर से चर्चा में स्टॉक

नए ऑर्डर से बाजार में दिखा जोश

L&T ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके Power Transmission & Distribution (PT&D) बिजनेस को मिडिल ईस्ट में बड़े EPC ऑर्डर मिले हैं। कंपनी 380 kV का एक और 132 kV के दो हाई-वोल्टेज सबस्टेशन बनाएगी। कंपनी के मुताबिक, ये प्रोजेक्ट बड़े लोड सेंटरों तक भरोसेमंद बिजली पहुंचाने और ग्रिड पर दबाव कम करने में मदद करेंगे। ऑर्डर टर्नकी बेसिस पर मिले हैं और इन्हें तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। इस खबर के बाद बाजार में L&T के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और शेयर करीब 2% तक उछल गया।

End of Feed