1 अक्टूबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, रिफिल से लेकर डिलीवरी पर होगा असर!

LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से घरेलू LPG रिफिल बुकिंग को लेकर नया नियम लागू होने जा रहा है। सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।

देशभर में LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से एक जरूरी बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग पर बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी BAA को जरूरी कर दिया है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जिन्होंने अभी तक अपना बायोमेट्रिक आधार सत्यापन पूरा नहीं किया है। नए नियम के तहत सब्सिडी वाले रेट पर LPG रिफिल बुक करने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगी।

1 October LPG Cylinder Rules

1 अक्टूबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर

बायोमेट्रिक नहीं कराया तो क्या होगा?

इस नियम को लेकर सबसे जरूरी बात यह है कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराने पर LPG सिलेंडर मिलना पूरी तरह बंद नहीं होगा। ऐसे ग्राहक LPG सिलेंडर खरीद सकेंगे, लेकिन उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और सिलेंडर बाजार कीमत पर लेना पड़ सकता है। यानी जिन लोगों को सब्सिडी का फायदा मिलता है, उनके लिए यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

End of Feed