LPG Price: 1 नवंबर से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, देशभर में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। हर महीने की तरह इस बार भी महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने कीमतों में बदलाव किया है। अब देखते हैं कि चारों बड़े महानगरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने तय किए गए हैं।

LPG Price Today: नवंबर की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंडियन ऑयल ने 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए घर की रसोई के बजट में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम अप्रैल 2025 से लगातार स्थिर हैं।

LPG Rate Cut

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 4.5 रुपये से 6.5 रुपये तक घटा दी है, जो 1 नवंबर 2025 से लागू हो गई है। इससे रेस्टोरेंट, होटल और छोटे बिजनेस को थोड़ी राहत मिलेगी।

End of Feed