कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, आम आदमी को बड़ी राहत, जानें दिल्ली से लेकर पटना तक के रेट

LPG Gas Price Cut: करीब तीन महीने बाद एलपीजी गैस की कीमत में बड़ी कटौती हुई है जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है।

जुलाई महीने की शुरुआत एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं, खासकर कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई 2026 से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू कर दी हैं। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई है, हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पुराने रेट पर ही मिलते रहेंगे।

LPG PRICE CUT

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत

नई कीमतों के अनुसार, देश के कई प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये कम होकर 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 3,236 रुपये की जगह 3,052.50 रुपये हो गई है।

End of Feed