पास में नहीं है LPG सिलेंडर, चिंता न करें, सरकार ने उठाए ये कदम, होटल-रेस्टोरेंट को भी दी राहत

LPG Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने पर केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए केरोसिन की अतिरिक्त आपूर्ति शुरू की है। साथ ही, होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र को अस्थायी वैकल्पिक ईंधनों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है, ताकि खाना पकाने और कॉमर्शियल जरुरतों में कोई रुकावट न आए।

LPG Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच भारत सरकार ने घरेलू और कॉमर्शियल उपयोग के लिए कई कदम उठाए हैं। देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन एलपीजी और खाना पकाने के ईंधन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। साथ ही, होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र को अस्थायी रूप से कोयला, बायोमास और अन्य वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग करने की अनुमति दी गई है, ताकि खाना पकाने और वाणिज्यिक जरूरतों में कोई रुकावट न आए।

India energy crisis, West Asia conflict, Kerosene supply, LPG shortage, Petroleum Ministry, Alternative fuels, Hotels and restaurants

सरकार ने घरों के लिए केरोसिन आवंटन बढ़ाया, होटल-रेस्टोरेंट को मिली वैकल्पिक ईंधन की मंजूरी (तस्वीर-istock)

केरोसिन की अतिरिक्त आपूर्ति

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट जैसी कॉमर्शियल संस्थाओं के लिए केरोसिन (मिट्टी का तेल) की आपूर्ति बढ़ा दी है। सामान्य कोटे के अलावा राज्यों को अतिरिक्त 48,000 किलोलीटर केरोसिन दिया गया है। इसे खाना पकाने के ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इससे आतिथ्य क्षेत्र में ईंधन की कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सकेगा।

End of Feed