आज के समय में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) केवल खरीदारी और पेमेंट का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह स्मार्ट तरीके से खर्च करने पर बचत का जरिया भी बन सकता है। खासकर अगर आप अक्सर फिल्में देखते हैं, बाहर खाना खाते हैं या OTT और एंटरटेनमेंट सर्विस पर खर्च करते हैं तो सही क्रेडिट कार्ड चुनकर आप अपने खर्च पर कई तरह के फायदे हासिल कर सकते हैं। हालांकि, एक क्रेडिट कार्ड हर व्यक्ति के लिए बेस्ट कार्ड नहीं हो सकता। आपके लिए सही कार्ड आपकी खर्च करने की आदतों और जरूरतों पर निर्भर करता है।
ऐसे चुनें अपने लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड (Photo: iStock)
एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए कई विकल्प मौजूद
एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें Kotak Mahindra Bank का PVR INOX Kotak Credit Card, Axis Bank का My Zone Credit Card, RBL Bank का Play Credit Card और IDFC FIRST Bank का Millennia Credit Card जैसे विकल्प शामिल हैं। इन कार्ड्स में मूवी टिकट डिस्काउंट, फूड ऑफर्स और दूसरे फायदे दिए जाते हैं।
कैशबैक या रिवॉर्ड बेस्ड क्रेडिट कार्ड
लेकिन अगर आप केवल दो-तीन महीने में एक बार फिल्म देखने जाते हैं, तो ऐसा कार्ड आपके लिए उतना फायदेमंद नहीं होगा। ऐसे लोगों के लिए कैशबैक या रिवॉर्ड आधारित क्रेडिट कार्ड बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि वे हर तरह के खर्च पर लाभ दे सकते हैं। जैसे SBI Cashback Credit Card और Amazon Pay ICICI Credit Card
सिर्फ मूवी नहीं, डाइनिंग और लाइफस्टाइल खर्च
कुछ क्रेडिट कार्ड केवल फिल्मों तक सीमित नहीं होते, बल्कि फूड डिलीवरी, रेस्टोरेंट और लाइफस्टाइल खर्च पर भी फायदा देते हैं। हालांकि, कार्ड लेने से पहले यह जरूर जांच लें कि जिन रेस्टोरेंट, ऐप्स या मर्चेंट्स का आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वे इस कार्ड के ऑफर में शामिल हैं या नहीं। बैंक समय-समय पर अपने पार्टनर और ऑफर्स में बदलाव करते रहते हैं।
ज्यादा खर्च खाना-पीना पर होता है तो चुनें डाइनिंग कार्ड
अगर आपका सबसे ज्यादा खर्च खाने-पीने पर होता है तो डाइनिंग आधारित क्रेडिट कार्ड आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जो लोग हफ्ते में कई बार ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं या अक्सर बाहर खाना खाते हैं, वे ऐसे कार्ड से मिलने वाले फायदे से सालाना फीस की भरपाई कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए Swiggy HDFC Bank Credit Card उन लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है जो Swiggy पर फूड डिलीवरी, Instamart या Dineout जैसी सर्विस का नियमित इस्तेमाल करते हैं।
रेस्टोरेंट में खाना पसंद करने वालों के लिए IndusInd Bank EazyDiner Credit Card जैसे विकल्प भी उपयोगी हो सकते हैं, क्योंकि इनमें डाइनिंग ऑफर्स और रेस्टोरेंट बेनिफिट्स पर फोकस किया जाता है।
