LIVE
Lok Sabha Election Result 2024, Stock Market Today Closing: चुनाव के नतीजों से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 4389 और निफ्टी 1379 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के डूूबे 29.13 लाख करोड़ रु
Lok Sabha Election Result 2024, Stock Market Today Closing: चुनाव के नतीजों से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 4389 और निफ्टी 1379 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के डूूबे 29.13 लाख करोड़ रु
JUN 04, 2024 15:50 IST
Stock Market Closing: सेंसेक्स 4389.73 पॉइंट्स और निफ्टी 1379.40 पॉइंट्स गिरकर बंद, निवेशकों को 29.13 लाख करोड़ रु का नुकसान
मंगलवार को चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। मगर ये रुझान एग्जिट पोल से काफी अलग हैं, जिनमें NDA गठबंधन को 350 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। मगर NDA के इतने सीटें जीतने की संभावना नहीं लग रही है। वहीं INDI अलायंस एग्जिट पोल के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतता दिख रहा है। NDA के एग्जिट पोल के मुकाबले कमजोर परफॉर्मेंस से शेयर बाजार में भारी कमजोरी आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 अंक या 5.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,079.05 पर और निफ्टी 1379.40 अंक या 5.93 फीसदी की गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ।सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,25,91,511.54 करोड़ रु थी। जबकि मंगलवार को कारोबार के अंत में इन कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,96,77,654.71 करोड़ रु रह गई है। यानी निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 2913856.83 करोड़ रु घटी है।एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। रियल्टी, टेलीकॉम, मेटल, कैपिटल गुड्स, तेल एवं गैस, बिजली और पीएसयू बैंक प्रत्येक में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
JUN 04, 2024 15:05 IST
Stock Market LIVE: 3 बजे कैसा है शेयर बाजार का हाल
शेयर बाजार बंद होने से पहले शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट बरकरार है। Sensex 4632 अंकों की कमजोरी के साथ 71,835.96 और निफ्टी 1459 अंक कमजोर होकर 21,804.15 पर है।
JUN 04, 2024 14:31 IST
Stock Market LIVE: सेंसेक्स 4333 अंक और निफ्टी 1346 अंक कमजोर
शेयर बाजार में गिरावट फिर बढ़ गई है। करीब ढाई बजे Sensex 4333 और निफ्टी 1346 अंक कमजोर है। इससे पहले शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट कम हो गई थी।
JUN 04, 2024 13:59 IST
PSU Stocks: पीएसयू शेयरों में भी जोरदार गिरावट, जानिए कौन कितना गिरा
आज के कारोबारी सत्र में PFC और REC जैसे मल्टीबैगर PSU शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जिनमें से प्रत्येक में 20% की गिरावट आई। PFC सोमवार के ₹ 559 प्रति शेयर के उच्च स्तर से गिरकर ₹ 429 प्रति शेयर पर आ गया, जबकि REC अपने पिछले उच्च स्तर ₹ 607.80 प्रति शेयर से गिरकर ₹ 472.40 प्रति शेयर पर आ गया। आज के कारोबार में RVNL, IRFC, RailTel Corporation और IRCON International जैसे मल्टीबैगर PSU शेयरों में भी 15% तक की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, Mazagon Dock, Cochin Shipyard और Bharat Dynamics जैसे डिफेंस PSU शेयरों में भी 10% तक की गिरावट देखी गई।
JUN 04, 2024 13:46 IST
Adani Stocks: अडानी को करीब 2.5 लाख करोड़ रु का नुकसान
अडानी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट कैप करीब 2.5 लाख करोड़ रु घटी है। अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल (करीब पौने 2 बजे)अडानी टोटल गैस : 14.13 फीसदी की गिरावटअडानी एंटरप्राइजेज : 16.38 फीसदी की गिरावटअडानी पोर्ट्स : 15.57 फीसदी की गिरावटअडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 17 फीसदी की गिरावटअडानी ग्रीन एनर्जी : 15.10 फीसदी की गिरावटअडानी विल्मर : 8.06 फीसदी की गिरावटअडानी पावर : 12.65 फीसदी की गिरावट
JUN 04, 2024 12:50 IST
Stock Market LIVE: निवेशकों को 36 लाख करोड़ रु का नुकसान
सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,25,91,511.54 करोड़ रु थी। जबकि करीब पौने 1 बजे इन कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,89,97,526.37 करोड़ रु रह गई है। यानी करीब 35.93 लाख करोड़ रु का नुकसान।
JUN 04, 2024 12:24 IST
Stock Market LIVE: 5424 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 1765 अंक टूटा
करीब साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 5424.35 अंकों की गिरावट के साथ 71,044.43 पर है। वहीं निफ्टी 1765.25 अंकों की गिरावट के साथ 21,498.65 पर है।
JUN 04, 2024 12:16 IST
Stock Market LIVE: 4100 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 1328 अंक टूटा
दोपहर 12 बजे Sensex 4172 गिरकर 72,296.55 पर आ गया है। वहीं निफ्टी 1328 अंक फिसलकर 21,935.25 पर है।
JUN 04, 2024 11:51 IST
Stock Market LIVE: सेंसेक्स 3460 और निफ्टी 1109 अंक फिसला
चुनाव नतीजों के रुझानों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। करीब पौने 12 बजे Sensex 3460 और निफ्टी 1109 अंक नीचे है। इस गिरावट के बीच निवेशकों के लाखों करोड़ रु डूब गए हैं।
JUN 04, 2024 11:11 IST
Stock Market Live: सेंसेक्स में 3200 अंकों की गिरावट, निफ्टी 1257 अंक टूटा
चुनाव नतीजों के रुझानों के बीच शेयर बाजार में गिरावट और बढ़ गई है। सेंसेक्स में 3265 अंकों की गिरावट हो गई है। निफ्टी 1257 अंक टूट चुका है।
JUN 04, 2024 10:37 IST
Ambani Companies Stocks: अंबानी की कंपनियों का भी बुरा हाल
अंबानी की कंपनियों का हाल (करीब 10 बजे)रिलायंस इंडस्ट्रीज : 3.10 फीसदी की गिरावटजियो फाइनेंशियल : 1.83 फीसदी की गिरावटडेन नेटवर्क्स : 2.6 फीसदी की गिरावटहैथवे केबल : 2.9 फीसदी की गिरावटजस्ट डायल : 2.5 फीसदी की गिरावट
JUN 04, 2024 10:22 IST
Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप की सातों कंपनियों के शेयरों में गिरावट
अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल (करीब 10 बजे) अच्छा नहीं है। सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।अडानी टोटल गैस : 7.3 फीसदी की गिरावटअडानी एंटरप्राइजेज : 6.68 फीसदी की गिरावटअडानी पोर्ट्स : 6.62 फीसदी की गिरावटअडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 6.56 फीसदी की गिरावटअडानी ग्रीन एनर्जी : 5.78 फीसदी की गिरावटअडानी विल्मर : 4.18 फीसदी की गिरावटअडानी पावर : 3.85 फीसदी की गिरावट
JUN 04, 2024 09:56 IST
Stock Market: निवेशकों के डूबे 12.14 लाख करोड़ रु
मंगलवार को शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच निवेशकों के 12.14 लाख करोड़ रु डूब गए हैं। सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,26,035,70.37 करोड़ रु थी, जो अब करीब पौने 10 बजे 4,13,88,601.58 करोड़ रु रह गई है। यानी निवेशकों की संपत्ति 12.14 लाख करोड़ रु घट गई है।
JUN 04, 2024 09:27 IST
Stock Market Today: 2000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 612 अंक फिसला
शेयर बाजार में भारी गिरावट आ गई है। शुरुआती रुझानों से निवेशक निराश लग रहे हैं। सेंसेक्स 2000 और निफ्टी 612 अंक टूट गया है।
JUN 04, 2024 09:24 IST
Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, शुरुआती रुझानों का असर
मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती रुझानों से निवेशक निराश दिख रहे हैं। सेंसेक्स में 1327 और निफ्टी में 413 अंक की कमजोरी है। सेंसेक्स 76,285.78 पर खुला है, जबकि ये सोमवार को 76468.78 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 23263.90 के बंद स्तर के मुकाबले 23,179.50 पर खुला है।
JUN 04, 2024 09:03 IST
Stopck Market Opening: प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 से अधिक अंक ऊपर
चुनाव नतीजों के दिन प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक ऊपर है। बता दें कि चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में NDA को अच्छी बढ़त मिल रही है।
JUN 04, 2024 08:59 IST
Stocks To Watch: चुनाव के दिन किन शेयरों पर रहेगा फोकस, M&M Financial, Dr Reddy's , Wipro और Biocon लिस्ट में शामिल
एग्जिट पोल से उत्साहित होकर घरेलू बाजारों में सोमवार को एकतरफा तेजी देखने को मिली थी। एग्जिट पोल में मोदी सरकार के लिए एक बार फिर से भारी बहुमत की भविष्यवाणी की गई है। वहीं चुनाव नतीजों के दिन कारोबार में, कई तरह के न्यूज, डेपलमेंट की वजह से ZEE , M&M Financial, Dr Reddy's , Wipro , Biocon Share सहित अन्य शेयर फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों से जुड़ी अलग-अलग खबरें हैं, जिनके चलते ये शेयर फोकस में रहेंगे।
JUN 04, 2024 08:40 IST
Asian Market: कैसा है एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों का हाल भी मिला-जुला दिख रहा है। करीब पौने 9 बजे चीन का SSE Composite Index मात्र 1.30 अंक ऊपर 3,079.79 पर है। हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng 63.21 अंक चढ़कर18,466.25 पर है। वहीं जापान का Nikkei करीब 174 अंक गिरकर 38,749.25 पर है।
JUN 04, 2024 08:28 IST
Stock Market After Exit Polls: एग्जिट पोल के बाद बम-बम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए करीब 14 लाख करोड़ रु
एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बड़ी जीत की भविष्यवाणी के बाद निफ्टी 23,250 के ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,12,12,881.14 करोड़ रु थी, जबकि सोमवार को करीब डेढ़ बजे ये 4,26,03,570.37 करोड़ रु हो गई है। यानी 13.90 लाख करोड़ रु का फायदा निवेशकों को आज हुआ है। सोमवार को पहली बार सेंसेक्स 76000, निफ्टी 23250 और बैंक निफ्टी 50000 के पार पहुंचा था।
JUN 04, 2024 08:20 IST
SGX NIFTY LIVE: SGX निफ्टी में भी है तेजी
सुबह के कारोबार में SGX निफ्टी में भी तेजी दिख रही है। करीब सवा 8 बजे एसजीएक्स निफ्टी 17.5 अंकों की तेजी के साथ 23,484.5 पर है।
