RBI का बड़ा फैसला! अब घर में रखी चांदी पर भी मिलेगा लोन, इतनी है लिमिट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नया सर्कुलर जारी किया है, जिसके तहत अब लोग सोने के साथ-साथ चांदी पर भी लोन ले सकेंगे। यानी घर में रखी चांदी अब सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त मदद का जरिया भी बन सकती है। आइए जानते हैं, कैसे मिलेगा सिल्वर लोन और इसके लिए क्या-क्या नियम लागू होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब आप सिर्फ सोने पर ही नहीं, बल्कि घर में रखी चांदी (Silver) पर भी लोन ले सकेंगे। आरबीआई की ओर से जारी नए सर्कुलर के मुताबिक, यह सुविधा 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इसका मतलब है कि अब आप अपने चांदी के गहनों या सिक्कों को गिरवी रखकर जरूरत के वक्त तुरंत पैसों की व्यवस्था कर सकेंगे। आइए आपको बताते हैं आखिर आप कितनी चांदी पर लोन ले सकते हैं?

Silver  Loan

अक्सर ऐसा होता है कि अचानक किसी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाती है जैसे बच्चों की पढ़ाई, बिजनेस, या मेडिकल इमरजेंसी। ऐसे में लोग पर्सनल लोन या गोल्ड लोन का सहारा लेते हैं। लेकिन अब आरबीआई के इस कदम से आपके पास एक और आसान विकल्प होगा सिल्वर लोन (Silver Loan)।

End of Feed