LinkedIn layoffs: लिंक्डइन ने लागत कम करने के लिए पिछले महीने 700 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी। नौकरी खोजने का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म जिसका उपयोग दुनिया भर में लोग करते हैं, उसने खुद सैकड़ों लोगों छंटनी की। रिपोर्टों के अनुसार, छंटनी के दौर ने बिक्री, संचालन और हेल्पिंग टीमों के लोगों को प्रमुख रूप से प्रभावित किया था।
लिंक्डइन ने पिछले महीने 700 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की
लिंक्डइन के पूर्व कर्मचारी ने छंटनी की कहानी साझा की
लिंक्डइन के पूर्व कर्मचारी ने यह भी लिखा कि काम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता था। फिर भी उसे नौकरी से निकाल दिया गया। लिखे गए पोस्ट के मुताबिक जब उसे नौकरी से निकालने का पता चला तो उसे लगा कोई गड़बड़ी हुई, लेकिन ऐसा नहीं था वह सच था। आज लिंक्डइन पर मेरा आखिरी दिन है। एक सप्ताह पहले , मुझे आधिकारिक घोषणा मिली कि मैं छंटनी से प्रभावित 700 से ज्यादा लोगों में शामिल हूं।
नौकरी खोजने के लिए लिंक्डइन AI का कर रहा उपयोग
इस बीच, अधिकांश तकनीकी कंपनियों की तरह, लिंक्डइन भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और तकनीक का सर्वोत्तम संभव तरीके से उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने पहले बताया था कि लिंक्डइन एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो नौकरी चाहने वालों की मदद करेगी और उन्हें पर्सनल राइटिंग का सुझाव देगी जिसे वे भर्ती प्रबंधकों को भेज सकते हैं और नौकरी पाने की उनकी संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।
