Year Ender 2025: लोगों ने घर खरीदारी को लेकर लाइफस्टाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया ज्यादा फोकस, मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मैजिकब्रिक्स की लेटेस्ट रिसर्च से जानकारी मिलती है कि प्रमुख महानगरों और प्रमुख टियर-2 शहरों में भारतीय घर खरीदार, किरायेदार और पेइंग गेस्ट 2025 में लाइफस्टाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े हाउसिंग डिसिजन ले रहे हैं। रिसर्च में पाया गया है कि इस वर्ष लग्जरी हाउसिंग की मांग मजबूत बनी रही।

मैजिकब्रिक्स की एक लेटेस्ट रिसर्च के अनुसार, इस वर्ष 2025 में बड़े मेट्रो शहरों और प्रमुख टियर-2 शहरों में भारतीय घर खरीदार, किराएदार और पेइंग गेस्ट घरों को लेकर लाइफस्टाइल फैक्टर को ध्यान में रख कर इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित फैसले ले रहे हैं। लंबे समय तक रहने लायक माहौल, कनेक्टिविटी और माइक्रो-मार्केट की क्वालिटी को लेकर बढ़ती जागरूकता रेजिडेंशियल प्रिफरेंस को एक नया आकार दे रही है।

home buying

2025 में घर खरीदारी के लिए लाइफस्टाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर बने अहम फैक्टर (फोटो क्रेडिट-iStock)

लग्जरी हाउसिंग की मजबूत मांग

लग्जरी हाउसिंग की मांग मजबूत बनी हुई है। मैजिकब्रिक्स डेटा से जानकारी मिलती है कि 75 से 80 प्रतिशत घर खरीदार द्वारका एक्सप्रेसवे, नोएडा एक्सप्रेसवे, सरजापुर रोड, गाचीबोवली और कोरेगांव पार्क जैसे कुछ प्रीमियम माइक्रो-मार्केट में लग्जरी सेगमेंट में घरों की मांग कर रहे हैं, जिन्हें नए हाई-एंड रेजिडेंशियल पिन कोड के आने से सपोर्ट मिल रहा है। टियर-1 शहरों में लगभग बराबर बंटवारा दिखता है, जिसमें 51 प्रतिशत खरीदारों की पसंद किफायती होने के कारण मिड-सेगमेंट घरों बने हुए हैं, जबकि 49 प्रतिशत खरीदार अभी भी लग्जरी घरों को पसंद करते हैं।

End of Feed