क्या बिना Salary के भी काटी जा सकती है जिंदगी? Financial Freedom पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

आर्थिक आजादी तब मजबूत होती है जब आपकी पूरी वित्तीय व्यवस्था सिर्फ एक सैलरी पर निर्भर न हो। ब्याज, डिविडेंड, किराये की आय, रिटायरमेंट फंड, निवेश से पैसा, फ्रीलांसिंग जैसे विकल्प समय के साथ अतिरिक्त वित्तीय सहारा दे सकते हैं।

Life Without a Salary: हर दूसरे व्यक्ति का जीवन एक ही तरह के साइकल के आसपास घूमता है। हर महीने सैलरी आने का इंतजार, फिर उससे घर का खर्च, EMI, बिल और निवेश करना। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपकी सैलरी आनी बंद हो जाए तो आप कितने समय तक बिना परेशानी के अपना खर्च चला सकते हैं? आपको समझने की जरूरत है कि आर्थिक आजादी (Financial Independence) का मतलब नौकरी छोड़ना नहीं, बल्कि अपनी जरूरतों के लिए पूरी तरह सैलरी पर निर्भर न रहना है। इसके लिए आप इन कदमों से शुरुआत कर सकते हैं-

Financial Independence

बिना सैलरी कैसे काटी जा सकती है जिंदगी (Photo: iStock)

पैसों की सही जरूरत को समझें

आर्थिक आजादी की शुरुआत यह समझने से होती है कि हर महीने असल में कितना पैसा खर्च होता है। इसके लिए घर का किराया या EMI, राशन, बिजली-पानी, बीमा, बच्चों की पढ़ाई, यात्रा और दूसरे जरूरी खर्चों को अलग-अलग लिखें। इसके बाद जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों की पहचान करें। इससे आपको पता चलेगा कि भविष्य में निवेश से कितनी रकम की जरूरत पड़ सकती है।

End of Feed