LIC Q1 Results: जून तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट 10 फीसदी बढ़ा, 96183 करोड़ रुपये नेट इनकम

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 8, 2024, 09:10 PM IST

LIC Q1 Results: कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में पॉलिसी के पहले साल का प्रीमियम बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया। जून तिमाही में एलआईसी की निवेश से नेट इनकम बढ़कर 96,183 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 90,309 करोड़ रुपये थी।

LIC Q1 Results: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9,544 करोड़ रुपये रहा था। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में उसकी कुल आमदनी 2,10,910 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,88,749 करोड़ रुपये थी।

LIC Q1 Results

LIC Q1 Results (Image Source: iStockphoto)

पॉलिसी प्रीमियम

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में पॉलिसी के पहले साल का प्रीमियम बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल समान अवधि में 6,811 करोड़ रुपये था। एलआईसी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पुरानी पॉलिसी के नवीकरण प्रीमियम से 56,429 करोड़ रुपये कमाए, जो एक साल पहले समान अवधि में 53,638 करोड़ रुपये था।

End of Feed