ETNOW.in Realty Conclave & Awards: कम सरकारी हस्तक्षेप से बदली सूरत, हरियाणा में रियल एस्टेट पर दिखा पॉजीटिव असर- जे.पी.दलाल

ETNOW.in Realty Conclave & Awards: ईटीनाउ डॉट इन रियल्टी कॉन्क्लेव और अवार्ड्स समारोह में बोलते हुए हरियाणा सरकार के मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने कम से कम सरकारी हस्तक्षेप किया। इसकी वजह से हरियाणा में बहुत सारे बिल्डर अच्छी तरह से काम कर रहे हैं।

ETNOW.in Realty Conclave & Awards: हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल ने आज ETNOW.in रियल्टी कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स में शिरकत की है। फाइनेंस एंड टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व एस्टेट मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि उनकी सरकार हरियाणा में 'रियल एस्टेट सेक्टर में कम सरकारी हस्तक्षेप' में विश्वास करती है। ETNOW.in रियल्टी कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स में बोलते हुए उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट ने भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रियल एस्टेट ने भारत के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश होगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार और नागरिकों को बुनियादी ढांचा, अच्छी आवास सुविधाएं और स्मार्ट शहर बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए।

JP Dalal, Real Estate Sector, Haryana Real Estate Sector, Haryana Government

हरियाणा सरकार के फाइनेंस एंड टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व एस्टेट मंत्री जेपी दलाल

उन्होंने कहा कि हमने विभिन्न डेवलपमेंट अथॉरिटीज को इस तरह बांटा है कि जिससे आम लोग कम सरकारी हस्तक्षेप के साथ स्थानीय स्तर पर मंजूरी प्राप्त कर सकें। हमने हरियाणा राज्य में व्यापार करने में आसानी (ease of doing business) के लिए समयबद्ध मंजूरी भी लागू की है। हमारा लक्ष्य है कि सरकारी हस्तक्षेप कम हो, न्यूनतम हो, मंजूरी समय पर होनी चाहिए और भ्रष्टाचार कम से कम होना चाहिए। इसकी वजह से हरियाणा में बहुत सारे बिल्डर काम कर रहे हैं लेकिन चुनौती जमीन के मूल्य निर्धारण और एकत्रीकरण की है। पहले हम भूमि अधिग्रहण करते थे लेकिन इसमें अक्सर मुकदमेबाजी हो जाती थी। जिससे जमीन की कीमतों में भारी अनिश्चितता पैदा होती थी। जिसे ग्राहक को अपार्टमेंट हासिल करने के लिए मालिक को भुगतान करना पड़ता था, इसे सुधारने के लिए हमने बहुत सारी नीतियां में बदलाव किये।

End of Feed